• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेचर 9 फाउंडेशन एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर 42 के आपसी सहयोग से बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

Children Day was celebrated with great enthusiasm with the cooperation of Nature 9 Foundation and Residents Welfare Society, Sector 42. - Chandigarh UT News in Hindi

सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ कार्यक्रम चंडीगढ़। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में नेचर 9 फाउंडेशन एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 42 के आपसे सहयोग से सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी के मार्गदर्शन में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के लगभग 300 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी बतौर मुख्य अतिथि तथा चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रधान एच एस लक्क़ी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। निगम पार्षद प्रेमलता भी इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सभी अतिथिगण ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना की और आयोजकों को बधाई दी।
इस अवसर पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, सिंगिंग परफॉर्मेंस, डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट, क्ले मॉडलिंग और लेमन स्पून रेस सहित सैक रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट एवं पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जसकंवल जीत कौर और म्यूजिक डायरेक्टर आरवी ने जूरी मेंबर थे, जिन्होंने बच्चों की कला प्रतिभा को जांचा। वहीं फील्ड इवेंट्स के लिए नवल किशोर ने अहम भूमिका अदा की।
चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रधान एच एस लक्क़ी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चे बेहद प्रिय थे। इसीलिए उनका जन्मदिवस चिल्ड्रेन्स डे के रूप में मनाया जाता है। लक्क़ी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू जी ने देश की बागडोर उस समय संभाली थी, जब देश मे सुई भी नही बनती थी। उन्होंने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की करोड़ों जनता के हृदय सम्राट पंडित जवाहरलाल नहरू ने ऐशो आराम की जिन्दगी न अपनाते हुए स्वाधीनता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई में जूझना स्वीकार किया। देश को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। देश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्यनशील रहे।
उन्होंने बच्चों से जवाहरलाल नेहरू की बातों का अनुसरण करने की अपील की।
कार्यक्रम में लगभग 12 स्कूलों से करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। नेचर 9 फाउंडेशन के निदेशक श्री नीरज सूद ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है, ताकि वे पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के आधुनिक, सशक्त और विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान दे सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन और सोसायटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Children Day was celebrated with great enthusiasm with the cooperation of Nature 9 Foundation and Residents Welfare Society, Sector 42.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children day, celebrated, cooperation, foundation, residents, welfare society, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved