• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव ने दिया आश्वासन सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे, आम आदमी पार्टी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं और नई नियुक्ति पर बधाई

Chief Secretary assured that all pending work would be completed soon. Aam Aadmi Party extended Diwali greetings and congratulations on the new appointment. - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में आज पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के नव-नियुक्त मुख्य सचिव से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं नई नियुक्ति पर बधाई दी। विजयपाल सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व रोशनी, उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्हें विश्वास है कि मुख्य सचिव के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रशासन जनहित के कार्यों में तेजी लाएगा और शहर के विकास में नई ऊर्जा भर देगा। बैठक के दौरान पार्टी ने चंडीगढ़ के नागरिकों, कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़ी कई पुराने मुद्दों पर चर्चा की। इनमें शामिल थे.
CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) को ठीक तरह से लागू करने की जरूरत, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सके।
वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर अन्य राज्यों के बराबर करने की मांग।
ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ होने वाली मनमानी और वेतन में देरी को रोकने के लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यकता।
मुख्य सचिव ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए कहा “जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर योजना का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे।”
विजयपाल सिंह ने कहा कि पार्टी को मुख्य सचिव से पूरी उम्मीद है कि प्रशासनिक सुधारों से नागरिकों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता की आवाज़ उठाती रहेगी और हर नागरिक के हक के लिए लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित रहे
ओंकार सिंह औलख (महामंत्री), विक्रांत ए. तनवर (स्टेट मीडिया इंचार्ज), लीडर ऑफ़ अपोज़िशन जसविंदर कौर, अंजू कटियाल, हरदीप, दमनप्रीत सिंह, पूर्व मेयर कुलदीप धालोर, हरजिंदर बावा, प्रेमलता, मनूर, कुलदीप कुकी, पी.पी. घई, डॉ. जग्गा और रुल्दा सिंह।
बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ, जहाँ दीपावली की शुभकामनाओं के साथ शहर के विकास और नागरिकों की भलाई के लिए मिलजुलकर काम करने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary assured that all pending work would be completed soon. Aam Aadmi Party extended Diwali greetings and congratulations on the new appointment.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary, assured, pending work, completed soon, aam aadmi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved