• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा स्टेट एमएमए चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के किंग्स एमएमए क्लब का दबदबा, जीते सात पदक

Chandigarhs Kings MMA Club Dominates Haryana State MMA Championship, Secures Seven Medals - Chandigarh UT News in Hindi

-गौरव कंबोज और भानु प्रताप सिंह ने हासिल किया स्वर्ण, खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में आयोजित हरियाणा स्टेट एमएमए चैंपियनशिप में किंग्स एमएमए फाइट क्लब, चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए। 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एमएमए स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा (MMASFH) की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में गौरव कंबोज और भानु प्रताप सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर क्लब का नाम रोशन किया। वहीं अक्षय, भविष्य सोनी और शिवम ने सिल्वर तथा कुणाल पवार और ताज खान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इनके अलावा आदित्य कृष्णा, रवि कुमार और अभिषेक ने भी प्रतियोगिता में क्लब का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता का आयोजन ध्रुव सान्याल, पुलकित और उदय राणा की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर मिनर्वा अकादमी के संस्थापक रंजीत बजाज, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल, एशियन गेम्स पदक विजेता सुचिका तारियाल और हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।
किंग्स एमएमए के कोच सूरज कबीर वर्मा और असिस्टेंट कोच नमन शर्मा ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि टीम का लक्ष्य अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने कहा कि एमएमए स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और इस खेल को देशभर में लोकप्रिय बनाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarhs Kings MMA Club Dominates Haryana State MMA Championship, Secures Seven Medals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana state mma championship, kings mma fight club, chandigarh, mma sports, gaurav kamboj, bhanu pratap singh, gold medal, silver medal, bronze medal, op jindal university, sonipat, mixed martial arts, sports news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved