• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ में 15 सितंबर को बंद, रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Chandigarh to be shut down on September 15, street vendors union submits memorandum to corporation commissioner - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन और फुटपाथ साइकिल एवं रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन, जो नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया से संबद्ध है, ने 15 सितंबर को शहर बंद का ऐलान किया है। यूनियन ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के प्रतिनिधि राम मिलान गौड़ ने कहा कि बंद के दिन यदि कोई दुकान खुली पाई गई तो उसका सामान जब्त कर ₹2000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए 10 सितंबर को सेक्टर-20 स्थित मठ मंदिर मैदान में तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने में लगी हैं, जिसे रोका जाना जरूरी है। मुख्य मांगें:
नगर निगम द्वारा वेंडर्स से ली जाने वाली ₹900 मासिक राशि की रसीद और पहचान पत्र जारी किया जाए।
जून 2016 में हुए सर्वे के सभी स्ट्रीट वेंडर्स को मान्यता दी जाए।
बिना लाइसेंस वाले वेंडर्स, जिनसे निगम मासिक शुल्क वसूलता है, को भी सर्वे सूची में शामिल किया जाए और उन्हें बैठने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए।
जो वेंडर्स अपनी दुकान चला रहे हैं, उन्हें मासिक पर्ची दी जाए ताकि वे अधिकृत तौर पर काम कर सकें।
₹900 मासिक वसूली को स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम 2014 में शामिल किया जाए।
जिन वेंडर्स के पास पहले से पहचान पत्र हैं, उन्हें निगम क्षेत्र में काम करने दिया जाए।
सर्वे में शामिल न किए गए वेंडर्स की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।
यूनियन का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से अनसुनी की जा रही हैं और अब वे आंदोलन के लिए मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh to be shut down on September 15, street vendors union submits memorandum to corporation commissioner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, street vendors union, memorandum, corporation, commissioner, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved