• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेचर 9 फाउंडेशन ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए 15 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

Chandigarh. Nature 9 Foundation distributed sewing machines to 15 women to make them self-reliant - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही नेचर 9 फाउंडेशन ने बुधवार को एक और सराहनीय कदम उठाया। नेचर 9 फाउंडेशन के प्रधान नीरज सूद और नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी की मौजूदगी में सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में आयोजित एक कार्यक्रम में 15 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गईं। वहीं इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल विभाग सब इंस्पेक्टर जसकिरण कौर और उर्वशी ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नेचर 9 फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी प्रेम कौशिक और नेहा गोयल सहित सेक्टर 42 से राजकुमार शर्मा, संदीप गौड़, मनीष कुमार उर्फ मनु व अन्य भी उपस्थित थे। नीरज सूद ने बताया कि सिलाई मशीनों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए थे। इसलिए लाभार्थियों का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया गया। फाउंडेशन पहले ऐसी महिलाओं से संपर्क करता है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और जो घर पर रहकर कुछ काम करना चाहती हैं ताकि अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।उन्होंने कहा कि सिलाई मशीनें देकर इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जा रहा है, जिससे वे घर बैठे ही कमाई कर सकें।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने कहा कि नेचर 9 फाउंडेशन का यह कार्य सराहनीय है और इससे समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य संगठनों को भी ऐसे प्रयास करने चाहिए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं स्वावलंबी बन सकें और किसी पर निर्भर न रहें। उन्होनें कहा कि साइबर सेल की ओर से महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। महिलाएं क्योंकि जल्दी दूसरों की बातों में आ जाती है और विश्वास भी जल्दी कर लेती हैं। इसलिए वो जल्दी बहकावे में आ जाती है। जिससे उन्हें बचने के उपाय बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh. Nature 9 Foundation distributed sewing machines to 15 women to make them self-reliant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved