• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ : एप्स्टीन फाइल विवाद में हरदीप सिंह पुरी का नाम आने पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल; BJP मुख्यालय की ओर मार्च

Chandigarh: Mahila Congress protests after Hardeep Singh Puri name appears in the Epstein Files controversy - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। एप्स्टीन फाइल (Epstein Files) के कथित खुलासे में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के बाद चंडीगढ़ की राजनीति में उबाल आ गया है। इस मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय 'कमलम' की ओर विरोध मार्च निकाला और केंद्रीय मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिता हुड्डा और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सचिव डॉ. साक्षी चौधरी ने किया। नंदिता हुड्डा ने कहा कि इतने गंभीर मामले में नाम आने के बाद मंत्री का पद पर बने रहना अनैतिक है। उन्होंने इसे देश की गरिमा और राजनीतिक शुचिता से जुड़ा गंभीर प्रश्न बताया।
डॉ. साक्षी चौधरी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुनिया भर में ऐसे मामलों में राजनेता तुरंत इस्तीफा देते हैं, लेकिन मोदी सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। एच.एस. लकी ने कहा कि जब तक निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती, तब तक मंत्री को पद छोड़ देना चाहिए।
पुतला दहन: आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भारी पुलिस बल: प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 'कमलम' की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की थी, जिसे पार करने के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
प्रमुख उपस्थिति: मार्च में पार्षद प्रेमलता, पार्षद तरुण मेहता, ममता डोगरा, कुलजीत कौर सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh: Mahila Congress protests after Hardeep Singh Puri name appears in the Epstein Files controversy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh mahila congress protest, hardeep singh puri epstein file allegations, bjp kamalam office chandigarh march, hs lucky congress protest, nandita hooda mahila congress, political ethics india, epstein list controversy updates 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved