• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ क्लब चुनाव: झगड़े और गाली-गलौच के बीच वोटिंग, मर्यादाएं तार-तार

Chandigarh Club Election: Voting took place amidst fights and abuses, decorum was torn apart - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। शहर के प्रतिष्ठित और सबसे पुराने चंडीगढ़ क्लब के चुनावों में शनिवार को माहौल पूरी तरह से गरमा गया। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों और सदस्यों के बीच तीखी बहस हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान जमकर गाली-गलौच और धक्का-मुक्की हुई। झगड़े में पूर्व मेयर रविंदर पाली, एडवोकेट करण नंदा और एडवोकेट गौरव चोपड़ा के भाई अनुराग चोपड़ा शामिल थे। घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे क्लब की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना मतदान के दौरान हुई जब मामूली बहस ने बड़ा रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गए। मौके पर मौजूद चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अफसर झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते रहे। क्लब के प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों ने झगड़ रहे लोगों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल झगड़ा शांत कराता हुआ नजर नहीं आया। चुनाव के लिए एक डीएसपी, एसएचओ, और पुलिस बल की तैनाती की गई थी, लेकिन झगड़े के दौरान पुलिस कर्मी अनुपस्थित दिखे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को लेकर पुलिस को कोई लिखित शिकायत दी गई है या नहीं। चुनाव अधिकारी ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है।
बता दें कि शनिवार को सुबह 11 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चली। मतदान स्थल पर भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता भी पहुंचे। केवल मतदाता ही मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर सकते थे, जिनके लिए "नो ड्यू" प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य था। इस सुविधा के लिए मतदान स्थल के पास ही काउंटर लगाए गए थे।
क्लब के प्रधान पद के लिए सुनील खन्ना, रनमीत सिंह चहल, और नरेश चौधरी मैदान में हैं। तीनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 17 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चंडीगढ़ क्लब, शहर का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित क्लब है, जिसके करीब 8500 सदस्य हैं। इनमें से 7300 सदस्य वोटिंग का अधिकार रखते हैं।
क्लब के सदस्य शहर के बड़े व्यवसायी, राजनेता, ब्यूरोक्रेट, और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। क्लब चुनावों में मारपीट और गाली-गलौच ने माहौल को खराब कर दिया है। इस प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव नतीजों का अब सभी को बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh Club Election: Voting took place amidst fights and abuses, decorum was torn apart
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chandigarh club elections, heated atmosphere, \r\ncandidates, members, debate turned scuffle, abusive language, \r\npushing, shoving, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved