• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में चंडीगढ़ की एथलीट का शानदार प्रदर्शन

Chandigarh athlete impressive performance at the 23rd Asian Masters Athletics Championships 2025 - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम में सब-डिवीज़नल इंजीनियर के पद पर कार्यरत और शहर की प्रतिष्ठित लंबी दूरी की धाविका कवलीन कौर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने 5 से 9 नवंबर 2025 तक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेक्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 45+ आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, कौर ने 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 22 देशों के 3,312 प्रतिभागियों के बीच उनका यह प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। उनकी सफलता के पीछे चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग (सरंगपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) के कोच श्री शिवा अथवाल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 2025 में दिल्ली में 16 मार्च 2025 को सेंट्रल सिविल सर्विसेज़ कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा आयोजित 4th हाफ मैराथन के 10 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। इसके अलावा, वे प्रतिष्ठित TCS वर्ल्ड 10K बेंगलुरु को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी हैं, जिससे उन्होंने क्षेत्र की सबसे समर्पित एंड्योरेंस रनर्स में अपनी पहचान मजबूत की है।
उनका दौड़ने का जुनून उन्हें कई प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों तक ले गया है, जिनमें लद्दाख मैराथन (21 किमी एवं 42 किमी), टाटा मुंबई मैराथन (42 किमी), डेली वर्ल्ड मैराथन, चंडीगढ़—जहां उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया—और 24 घंटे स्टेडियम रन (6-घंटा श्रेणी) शामिल हैं। वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं।
सुश्री कवलीन कौर ने अपनी रनिंग यात्रा 2019 में द रन क्लब (TRC) के साथ शुरू की थी, जहां उन्हें क्लब की संस्थापक पविला बाली का मार्गदर्शन मिला। निरंतरता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने खुद को एक प्रेरणादायक एथलीट के रूप में स्थापित किया है, जो चंडीगढ़ और उसके बाहर की रनिंग कम्युनिटी को प्रेरित करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh athlete impressive performance at the 23rd Asian Masters Athletics Championships 2025
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, athlete impressive, 23rd asian masters, athletics, championships, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved