• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

Chandigarh: Aam Aadmi Party demands strict action against Cabinet Minister Vijay Shah - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विजय शाह ने हाल ही में आयोजित एक जनसभा में “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान अद्वितीय साहस का परिचय देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कहा कि वह “पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन” हैं। इस बयान को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “एक वीर महिला अधिकारी, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगाई, उनके बारे में इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न केवल शर्मनाक है, बल्कि देश के सुरक्षाबलों का अपमान भी है।”
विजय पाल सिंह ने सवाल उठाया कि जब यह टिप्पणी सार्वजनिक मंच से की गई, उस समय मौजूद केंद्रीय मंत्री सवित्री ठाकुर और राज्य की वरिष्ठ भाजपा विधायक उषा ठाकुर चुप क्यों रहीं। उन्होंने कहा, “क्या यह चुप्पी इस बयान से सहमति का संकेत है? क्या भाजपा नेतृत्व ऐसी मानसिकता को समर्थन देता है?”
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। विजय पाल सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री को स्वयं आगे आकर इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे ऐसे बयान देने वाले नेताओं का समर्थन करते हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर में विरोध प्रदर्शन होंगे।”
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विजय शाह के खिलाफ शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया गया, तो आम आदमी पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी ने इस मुद्दे को संसद और विधानसभा सत्रों में उठाने का भी संकेत दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh: Aam Aadmi Party demands strict action against Cabinet Minister Vijay Shah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, aam aadmi party, demands, strict action, against, cabinet minister, vijay shah, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved