• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ : सेक्टर-44 में सेंट जोसेफ स्कूल के सामने चार महीने से गहरा गड्ढा, हादसों को न्योता दे रहा नगर निगम

Chandigarh : A deep pothole has existed in front of St. Joseph School in Sector 44 for four months, inviting accidents. - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के सामने मुख्य सड़क पिछले चार महीनों से बदहाल है। सड़क के बीचों-बीच बने एक गहरे गड्ढे ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों का निकलना दूभर कर दिया है, लेकिन संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। सीनियर डिप्टी मेयर के वार्ड का हाल हैरानी की बात यह है कि यह इलाका चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत के वार्ड के अंतर्गत आता है। जनप्रतिनिधि के अपने ही क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर महीनों से गड्ढा बना रहना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और भारी नाराजगी का विषय बना हुआ है।
दुर्घटना का बना रहता है साया
यह सड़क रोजाना हजारों वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए मुख्य मार्ग है। विशेषकर स्कूल के समय बच्चों और उनके माता-पिता के लिए यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है, जिससे हर समय किसी बड़ी अनहोनी या दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग
समाजसेवी अरविंद सिंह ने इस मुद्दे पर प्रशासन और नगर निगम को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मांग की है कि स्कूली बच्चों और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस गड्ढे को तुरंत भरवाया जाए और सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की जाए, ताकि राहगीरों को इस मानसिक और शारीरिक परेशानी से निजात मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh : A deep pothole has existed in front of St. Joseph School in Sector 44 for four months, inviting accidents.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh sector 44 road repair, st joseph school road pothole, senior deputy mayor jasmanpreet ward, chandigarh municipal corporation negligence, road safety school children, arvind singh social activist, city beautiful traffic issues 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved