• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रक्तदान है महादान, रक्तदान से किसी की बच सकती है जान : जसबीर सिंह बंटी

Blood donation is a great donation, blood donation can save someone life: Jasbir Singh Bunty - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा शहरभर में 6 स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इन कैंपों में से एक सेक्टर 19 स्थित सदर बाजार में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा, धर्मेंद्र शर्मा, कृष्णपाल, प्रितपाल सिंह, विशाल शर्मा, अनुराग बिश्नोई, और कश्मीरा सिंह भी उपस्थित थे। रक्तदान के महत्व पर बोले जसबीर सिंह बंटी
मुख्य अतिथि जसबीर सिंह बंटी ने इस दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "मौजूदा समय में हमें रक्तदान की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। रक्तदान महादान है। यह न केवल जीवन रक्षक है, बल्कि इससे किसी प्रकार की कमजोरी या बीमारी भी नहीं होती। रक्तदान एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो अपने आप पूरी हो जाती है।"
उन्होंने आगे कहा, "आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है और एक जिंदगी को नई उम्मीद दे सकता है।"
रक्तदान के लिए जागरूकता का संदेश
जसबीर बंटी ने सभी नागरिकों से रक्तदान को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करने की अपील की और इस नेक कार्य को अधिक से अधिक बढ़ावा देने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blood donation is a great donation, blood donation can save someone life: Jasbir Singh Bunty
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blood donation, great donation, blood donation, save someone life, jasbir singh bunty, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved