• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रष्टाचार के खिलाफ़ भाजपा का कड़ा रुख, चंडीगढ़ में पारदर्शिता पर जोर

BJP tough stand against corruption, emphasis on transparency in Chandigarh - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की नीति पारदर्शिता और ईमानदारी पर आधारित है और स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए भाजपा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पार्टी संगठन में अनुशासन सर्वोपरि
इस मौके पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज संजीव राणा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितताओं के खिलाफ़ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि जनता को एक स्वच्छ और सुदृढ़ प्रशासन मिल सके।
भ्रष्टाचार विरोधी नीति का उदाहरण: नगर निगम चंडीगढ़
भाजपा की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का ताजा उदाहरण नगर निगम चंडीगढ़ में देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा ने नगर निगम हाउस में लाए गए वेस्ट मैनेजमेंट के एजेंडे को खारिज करवा दिया। अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित इस एजेंडे से शहरवासियों पर करोड़ों रुपये का आर्थिक बोझ पड़ने वाला था लेकिन भाजपा की सतर्कता ने जनता को इस अनावश्यक भार से बचा लिया।
भाजपा का संकल्पद :
भाजपा चंडीगढ़ में एक स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे चंडीगढ़ को ईमानदार और निष्पक्ष शासन प्रणाली मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP tough stand against corruption, emphasis on transparency in Chandigarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, tough, stand, against, corruption, emphasis, transparency, chandigarh, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved