• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा प्रदेश महामंत्री केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले : ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए चंडीगढ़ फ्लाईओवर योजना में संशोधन की मांग

BJP State General Secretary met Union Minister Nitin Gadkari: Demand for amendment in Chandigarh flyover plan to reduce traffic pressure - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के महामंत्री रामवीर भट्टी ने आज चंडीगढ़ में प्रस्तावित ट्रिब्यून फ्लाईओवर योजना में संशोधन की महत्वपूर्ण मांग को लेकर देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से नई दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत मेमोरेंडम सौंपा। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रस्तावित फ्लाईओवर की वर्तमान योजना सेक्टर 31-32 चौक से प्रारंभ होकर ट्रिब्यून चौक को पार करते हुए रेलवे क्रॉसिंग से पहले समाप्त होने की है। परंतु इस स्वरूप में तैयार होने वाला फ्लाईओवर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को अपेक्षित राहत नहीं दे पाएगा। वास्तविक ट्रैफिक दबाव चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर से लेकर हलमाजरा एवं इंडस्ट्रियल एरिया लाइट प्वाइंट तक केंद्रित है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण यात्रियों को जाम और लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रस्तावित योजना के तहत यदि फ्लाईओवर केवल सेक्टर 31-32 चौक तक ही सीमित रहता है तो इसका लाभ सीमित होगा और ट्रैफिक दबाव यथावत बना रहेगा।
प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने अपने मेमोरेंडम में स्पष्ट किया कि यदि इस फ्लाईओवर को चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर से आरंभ कर सेक्टर 31-32 चौक को पार करते हुए आगे तक विस्तारित किया जाए तो इससे न केवल मौजूदा ट्रैफिक दबाव में भारी कमी आएगी बल्कि क्षेत्र में आने-जाने वाले आम नागरिकों, दैनिक यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों की सड़क संरचना पर बढ़ते दबाव को देखते हुए एक दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है। ट्रैफिक समस्या केवल शहरी सुगमता से जुड़ी नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव लोगों की उत्पादकता, समय की बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर भी पड़ता है।
प्रदेश महामंत्री ने आशा व्यक्त की कि माननीय केंद्रीय मंत्री इस मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे और फ्लाईओवर योजना में संशोधन करते हुए इसे व्यापक स्वरूप देंगे, जिससे न केवल चंडीगढ़ बल्कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP State General Secretary met Union Minister Nitin Gadkari: Demand for amendment in Chandigarh flyover plan to reduce traffic pressure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, state general secretary, union minister, nitin gadkari, demand, amendment, chandigarh flyover, plan, traffic pressure, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved