• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वीवीआईपी क्षेत्रों में वन वे ट्रैफिक पर बीजेपी पार्षद दिलीप शर्मा नाराज, दोहरे रवैये पर उठाए सवाल, एक समान नीति की मांग

BJP Councilor Dilip Sharma Displeased Over One-Way Traffic in VVIP Areas - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दिलीप शर्मा ने उनके वार्ड के वीवीआईपी क्षेत्रों में एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पार्षद ने इस संबंध में एक वीडियो जारी करते हुए प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा वह कई बार नगर निगम की सदन बैठकों में उठा चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। दिलीप शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड के चार से पांच वीवीआईपी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के आसपास एकतरफा यातायात लागू कर दिया जाता है, जिससे आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्णय बिना व्यापक योजना और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखे लिए जा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के बापू धाम क्षेत्र में स्थित मिडल और सरकारी स्कूलों के बाहर न तो कोई यातायात कर्मचारी तैनात किया जाता है और न ही वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दोहरा रवैया दर्शाता है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा केवल वीवीआईपी क्षेत्रों के स्कूलों के बच्चों के लिए ही जरूरी है, जबकि मिडल और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी उतनी ही सुरक्षा की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी क्षेत्रों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
दिलीप शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि पूरे शहर के लिए एक समान और स्पष्ट नीति बनाई जाए, ताकि सभी स्कूलों के आसपास बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Councilor Dilip Sharma Displeased Over One-Way Traffic in VVIP Areas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, councilor, dilip sharma, displeased, one-way traffic, vvip areas, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved