• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीबीएमबी का स्वच्छता ही सेवा - राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जनजागरूता कार्यक्रम, यहां पढ़ें

BBMB Swachhata Hi Seva - Public awareness program under nationwide campaign, - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़ । भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है। इस पहल के अन्‍तर्गत स्वच्छता अभियान जागरूकता अभियान और 2 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ और बीबीएमबी के विभिन्न परियोजना स्टेशनों पर स्वच्छता के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के "स्वच्छता लक्षित इकाई" अभियान के अनुरूप, बीबीएमबी ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर 48 की मोटर मार्केट में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। यह पहल बीबीएमबी, चंडीगढ़ नगर निगम और आश्रय फाउंडेशन की भागीदारी वाला एक संयुक्त प्रयास था, जो पर्यावरणीय स्थिरता और सार्वजनिक स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु मिलकर काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष बीबीएमबी मनोज त्रिपाठी ने किया, जिन्होंने सफाई प्रयासों में व्यक्तिगत रूप से भाग लेकर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्‍तुत किया। इस कार्यक्रम में बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों ने भाग लेकर जनमानस को स्‍वच्‍छता के लिए प्रोत्‍साहित किया। सभी बीबीएमबी कार्यालयों द्वारा स्वच्छता बनाए रखने तथा कर्मचारियों और जनता के बीच नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए शपथ ली गई।
बीबीएमबी द्वारा चंडीगढ़ स्थित डड्डूमाजरा के कम्पोस्ट प्लांट की दीवार का सौंदर्यकरण और बीबीएमबी सुंदरनगर में जीवंत दीवार भित्ति चित्र बनाए गए। ये भित्ति चित्र पुरानी दीवारों को फिर से जीवंत करने के साथ-साथ कला के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को बढ़ावा देते हैं।
इसके अलावा, विभिन्न परियोजना स्टेशनों पर "एक पेड़ माँ के नाम" नामक एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जीवन को बनाए रखने में माताओं और पेड़ों दोनों की पोषण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
बीबीएमबी आने वाले भविष्‍य को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के प्रति दृढ़ संकल्‍प है। वनीकरण, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण की अनुकूल प्रथाओं जैसी पहल के माध्यम से, बीबीएमबी का लक्ष्य पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने में अपना विशिष्‍ट योगदान देना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BBMB Swachhata Hi Seva - Public awareness program under nationwide campaign,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chairman bbmb manoj tripathi, bbmb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved