• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ में फिर मिली 15 से 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई- मेल से फैली दहशत

Another email threat to bomb 15 to 16 schools in Chandigarh spreads panic - Chandigarh UT News in Hindi

पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने शुरू की जांच, ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटे साइबर विशेषज्ञ खास खबर। चंडीगढ़
चंडीगढ़ के करीब 15 से 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में चंडीगढ़ में बम धमाकों का जिक्र किया गया है। ईमेल में अलग-अलग समय पर धमाके करने और कुछ लोगों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई है। संदेश में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ कुछ संगठनों और व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं।
पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और साइबर विशेषज्ञों की मदद से धमकी भरे संदेश भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीमें स्कूल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही हैं। चंडीगढ़ के स्कूलों को पहले भी इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Another email threat to bomb 15 to 16 schools in Chandigarh spreads panic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, 15-16 schools bomb threat, email threat, chandigarh police investigation, bomb disposal squad, senior police monitoring, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved