• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तरुणिका और आहन के आल राउंड प्रदर्शन ने चंडीगढ़ को अंडर 15 वनडे टूर्नामेंट में दिलाई पहली जीत

All round performance of Tarunika and Ahan gave Chandigarh its first win in Under 15 ODI tournament. - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़ । तरुणिका और आहन के आल राउंड प्रदर्शन ने वडोदरा में खेली जा रही बीसीसीआई अंडर 15 वनडे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ को अपने तीसरे मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 54 रनों जीत दिलाई है। टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज - तरुणिका और जसमीत के साथ 40 रनों तक सजग शुरुआत की। तरुणिका (21) का विकेट गिरते ही टीम ने मात्र 47 रनों पर ही आठ विकेट गवांये जिसका श्रेय विपक्षी गेंदबाज मीनाक्षी (4/9) के नाम रहा। 87 के टीम स्कोर से भव्य शर्मा और आहन वैध ने नौवीं विकेट के लिये 37 रन जोड़ कर स्थिति में सुधार किया। आहन के 19 रनों के साथ चंडीगढ़ की पूरी टीम 31वें ओवर में 125 रन ही जुटा पाई। जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम तरुणिका (3/7) और आहन वैध (3/11) के बाॅलिंग अटैक को झेल नहीं पाई और 31वें ओवर तक 71 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम को सर्वोच्च स्कोर नीतिका (30) ने बनाया जबकि कोई अन्य बल्लेबार दोहरा आंकड़ा छूने में सफल नहीं रहा।
चंडीगढ़ का अगला मैच 23 नवंबर को आंध्र प्रदेश के विरुद्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All round performance of Tarunika and Ahan gave Chandigarh its first win in Under 15 ODI tournament.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all round performance, of tarunika and ahan, gave chandigarh its first win, in under 15 odi tournament, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved