• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनीमाजरा में ‘ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन’ का गठन, राजबीर सिंह भारतीय बने संस्थापक एवं अध्यक्ष

All Manimajra Residents and Welfare Association Formed in Manimajra; Rajbir Singh Bhartiya Named Founder and President - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। मनीमाजरा क्षेत्र के निवासियों के हितों की रक्षा, सामाजिक कल्याण, जनभागीदारी और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेक्टर-13), चंडीगढ़’ का विधिवत गठन किया गया। स्काई लाईट होटल, समाधी गेट, मनीमाजरा में आयोजित प्रथम बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समाजसेवी एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले राजबीर सिंह भारतीय को एसोसिएशन का संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष चुना गया। वहीं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सुभाष धीमान को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य मनीमाजरा, विशेषकर सेक्टर-13 के निवासियों की समस्याओं को प्रशासन और नगर निगम के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होंने कहा कि संगठन स्वच्छता, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य करेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देगा।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सेक्टर-13 के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार व्यक्तियों को संगठन से जोड़कर इसका विस्तार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की आवाज और अधिक सशक्त रूप से प्रशासन तक पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर "जनता की आवाज – मनीमाजरा का विकास" का संकल्प भी दोहराया गया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही
संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष: राजबीर सिंह भारतीय
चेयरमैन: सुभाष धीमान
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: गुरमीत सिंह राणा
उपाध्यक्ष: शमीम अहमद, पास्टर रॉबर्ट विलियम
सचिव: अभिजीत सैनी, पूजा
सह सचिव: मंदीप, सैंकी सतनाम सिंह बैंस, आरीफ हुसैन
कानूनी सलाहकार: एडवोकेट अरुण कुमार वशिष्ठ
सलाहकार मंडल: मनजीत सिंह, जोगेंद्र ठाकुर

बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई, क्षेत्र के विकास और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर मनीमाजरा क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All Manimajra Residents and Welfare Association Formed in Manimajra; Rajbir Singh Bhartiya Named Founder and President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manimajra, chandigarh, all manimajra residents and welfare association, rajbir singh bhartiya, subhash dhiman, resident welfare association, sector 13, chandigarh news, social welfare, civic issues, urban development, community welfare, gurmeet singh rana, abhijeet saini, arun kumar vashisht, resident association, public welfare, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved