• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर एआईईएसईसी चंडीगढ़ ने दी सेहत की दौड़, 350 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

AIESEC Chandigarh organised a health run on International Health Day, more than 350 people participated - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन बसता है, इसी संदेश को आत्मसात करते हुए एआईईएसईसी चंडीगढ़ ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सुखना झील पर ग्लोबल गोल्स रन मैराथन का भव्य आयोजन किया। 7 किलोमीटर की इस दौड़ में 350 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया, जो स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का प्रतीक बन गई। इस आयोजन में आम लोगों से लेकर छात्र, दिव्यांग प्रतिभागी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एआईईएसईसी ने ग्लोबल गोल्स रन और बेटर एग्स के सहयोग से इस आयोजन को विशेष रूप दिया, जिसमें व्हीलचेयर स्पेशल डिसेबिलिटी मैराथन और वॉकिंग रेस जैसे समावेशी प्रारूप भी शामिल थे। मैराथन विजेताओं की सूची:
7 किमी दौड़ : हिमांशु (प्रथम), राजकुमार (द्वितीय), सुजीत (तृतीय)
7 किमी व्हीलचेयर मैराथन: कुमारसन (प्रथम), रवि कुमार (द्वितीय), राजन ढाकल (तृतीय)
3.5 किमी व्हीलचेयर मैराथन: मदन गोयल (प्रथम), विद्या कुमारी (द्वितीय)
7 किमी वॉकिंग रेस: राघव (प्रथम), आरुष (द्वितीय), कृष (तृतीय)
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, वहीं टॉप थ्री विजेताओं को नकद पुरस्कार और विशेष उपहारों से सम्मानित किया गया।
आयोजन की भावना
मैराथन की समाप्ति के बाद आयोजित संवाद सत्र में एआईईएसईसी चंडीगढ़ से विजय सौम्यीनी, चान्सी, मयंक और कृष्ण बाजवा ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एक दौड़ कराना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों में गंभीरता और जागरूकता लाना है। इस आयोजन ने यह साबित किया कि जब समाज एकजुट होता है, तो बदलाव निश्चित होता है।”
उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन और ग्लोबल गोल्स रन, बेटर एग्स, रीसेट, कंट्री डिलाइट और कौरट्सी होंडा जैसे टाइटल पार्टनर्स का भी आभार जताया।
इस आयोजन ने न केवल एक स्वस्थ समाज की नींव को मजबूत किया, बल्कि सामूहिक चेतना और सहभागिता के माध्यम से ग्लोबल गोल्स की दिशा में एक प्रभावी कदम भी बढ़ाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AIESEC Chandigarh organised a health run on International Health Day, more than 350 people participated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aiesec, chandigarh, organised, health, run, international health, day, participated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved