• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अधिवक्ता कशिश जैन चंडीगढ़ में मानवाधिकार संरक्षण प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष नियुक्त

Advocate Kashish Jain appointed State President of Human Rights Protection Cell in Chandigarh - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। एचआरपीसी द्वारा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन–2025 में अधिवक्ता कशिश जैन को मानवाधिकार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एचआरपीसी राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मानवाधिकार जागरूकता को बढ़ावा देने, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने तथा समाज में न्याय और समानता को सुदृढ़ करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। अधिवक्ता कशिश जैन लंबे समय से मानवता की भलाई के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करते रहे हैं। वे पुरुषों के समान अधिकारों की वकालत में सक्रिय रहे हैं और झूठे POCSO एवं अन्य आपराधिक मामलों में अनेक लोगों को न्याय दिलाने में सफल रहे हैं। पिछले आठ वर्षों से वे चंडीगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से वकालत कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी फर्म द लीगल हॉक्स के माध्यम से नए वकीलों और प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण एवं सहयोग की विभिन्न परियोजनाएं भी चला रहे हैं। कशिश जैन ने 2019 में ‘मिशन मोदी अगेंस्ट’ के तहत भाजपा युवा विंग के कानूनी सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। मानवाधिकार एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए HRPC ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उन्हें चंडीगढ़ का स्टेट प्रेसिडेंट (सामान्य) नियुक्त किया।
सम्मेलन में भारत के पूर्व सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता मनोज गोरकेला, HRPC की चेयरमैन डॉ. ज्योति जोंग्लुजू, दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश तलावंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन डॉ. आदिश अग्रवाला, तिहाड़ जेल के पूर्व विधि अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एच. पी. सिंह, विधि विद्वान मनमोहन जोशी, पद्मश्री अनुराधा कोइराला (नेपाल), डॉ. रविंद्रनाथ सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मीडिएटर (लंदन) डॉ. रेनुराज, स्वीडन की महिला अधिकार कार्यकर्ता शडॉ सोनिया एवं क्राइम कंट्रोल सेल के चेयरमैन इंतेखाब अहमद सहित देश–विदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
सभी अतिथियों ने मानवाधिकार संरक्षण, सहयोग एवं वैश्विक एकजुटता के महत्व पर बल दिया। अधिवक्ता कशिश जैन को मिला यह सम्मान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Advocate Kashish Jain appointed State President of Human Rights Protection Cell in Chandigarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: advocate kashish jain, appointed, state president, human rights protection, chandigarh, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved