• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

,चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : डीसी

Adequate availability of petrol and diesel in Chandigarh: DC - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के संज्ञान में आया है कि शहर के पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से ईंधन राशनिंग लागू किए जाने संबंधी भ्रामक एवं फर्जी समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं। इन खबरों में स्थानीय आपूर्ति संबंधी बाधाओं का हवाला देते हुए दोपहिया वाहनों के लिए 500 तथा चारपहिया वाहनों के लिए 1500 तक ईंधन सीमा निर्धारित किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस संबंध में डीसी, चंडीगढ़, निशांत कुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पेट्रोल अथवा डीजल की बिक्री पर किसी प्रकार की कोई सीमा या प्रतिबंध लगाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि चंडीगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने भी पुष्टि की है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति संचालन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से जारी है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण या अत्यधिक खरीदारी न करें। शहर के सभी रिटेल फ्यूल आउटलेट्स पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है तथा ओएमसी द्वारा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
चंडीगढ़ प्रशासन संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है, ताकि शहर में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
सामान्य स्थिति बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adequate availability of petrol and diesel in Chandigarh: DC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adequate, availability, petrol and diesel, chandigarh, dc, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved