शिकायतकर्ता और उसके बेटे ने क्रॉस एग्जामिनेशन में कहा- रकम व दस्तावेज उमेश को नहीं, दीपक कादियान को दिए थे;
जांच अधिकारी भी आरोपी को जोड़ने वाला कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं जुटा सका
चंडीगढ़। बीएचईएल लिमिटेड, हरिद्वार में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये की ठगी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में जिला अदालत ने उमेश कुमार को बरी कर दिया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास शेर सिंह की अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका। अदालत ने उमेश के बेल और श्योरिटी बॉन्ड डिस्चार्ज करने के आदेश दिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मामला थाना सेक्टर-34 चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर से संबंधित था। रोहतक के गांव खरावर निवासी सुरिंदर सिंह ने शिकायत में कहा था कि वर्ष 2013 में उसके साले दीपक कादियान ने उसे उमेश कुमार के बारे में बताया। उसके अनुसार उमेश नौकरी लगवाने की एजेंसी चलाता था और उसके उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध थे। उसने उसके बेटे दीपक कुमार को बीएचईएल लिमिटेड, हरिद्वार में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था।
शिकायत के अनुसार जून 2013 में सुरिंदर सिंह अपने बेटे दीपक और दीपक कादियान के साथ सेक्टर-46 स्थित उमेश के घर गया। वहां नौकरी के लिए 3.25 लाख रुपये की मांग की गई और सुरिंदर ने नकद रकम दे दी। आरोप था कि उमेश ने उसके बेटे के कुछ खाली कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए। दिसंबर 2014 में बेटे के एचएआरटीआरओएन कंप्यूटर डिप्लोमा, मैट्रिक प्रमाणपत्र, 12वीं की डीएमसी सहित अन्य दस्तावेज दिए गए। अक्टूबर 2015 में कथित तौर पर बीएचईएल हरिद्वार के अपॉइंटमेंट और ज्वाइनिंग लेटर दिए गए, लेकिन नौकरी नहीं मिली और रकम भी वापस नहीं की गई।
जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उमेश के खिलाफ चार धाराओं में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन ने पुलिस अधिकारियों और अन्य गवाहों के अलावा शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह तथा उसके बेटे दीपक को भी पेश किया।
क्रॉस एग्जामिनेशन में सुरिंदर सिंह ने अपने शुरुआती आरोपों से अलग महत्वपूर्ण बातें कहीं। उसने स्वीकार किया कि उसके पास उमेश को 3.25 लाख रुपये देने का कोई सबूत नहीं है। उसने कहा कि रकम और उसके बेटे के दस्तावेज दीपक कादियान को दिए गए थे। उसके मुताबिक दीपक कादियान उसका रिश्तेदार था और उसी ने बीएचईएल में नौकरी लगवाने का वादा किया था। सुरिंदर ने यह भी कहा कि उमेश के पास नौकरी लगवाने वाली एजेंसी होने का कोई विजिटिंग कार्ड या अन्य दस्तावेज उसके पास नहीं है।
सुरिंदर ने अदालत में यह भी कहा कि उसे और उसके बेटे को नौकरी से संबंधित दस्तावेज दीपक कादियान ने दिए थे। उसके अनुसार ये दस्तावेज उसी ने फर्जी तरीके से तैयार किए थे। उसने यह भी कहा कि उमेश का दीपक कादियान से किसी तरह का परिचय नहीं था।
मामले के जांच अधिकारी एसआई तेजिंदर सिंह से क्रॉस एग्जामिनेशन में पूछा गया कि क्या जांच के दौरान आरोपी को अपराध से जोड़ने वाली कोई आपत्तिजनक सामग्री सामने आई थी। उन्होंने इसका जवाब हां में दिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कथित दस्तावेजों पर उमेश के हस्ताक्षर या हैंडराइटिंग साबित करने के लिए उसके नमूने नहीं लिए गए थे। जांच अधिकारी ने माना कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया कि दस्तावेजों पर मौजूद हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग उमेश की ही थी।
जांच में तैयार दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठे। रिकॉर्ड के अनुसार कई दस्तावेज दीपक कादियान के कब्जे से बरामद हुए थे। शिकायतकर्ता के बेटे दीपक ने क्रॉस एग्जामिनेशन में कहा कि अपॉइंटमेंट और ज्वाइनिंग से संबंधित दस्तावेज उसे और उसके पिता को दीपक कादियान ने दिए थे, उमेश ने नहीं।
दीपक ने यह भी कहा कि 3.25 लाख रुपये उमेश को उसकी मौजूदगी में नहीं दिए गए थे। उसके मुताबिक रकम दीपक कादियान को दी गई थी। उसने अदालत में कहा कि उमेश की इस मामले में कोई भूमिका नहीं थी और उसके तथा उमेश के बीच नौकरी को लेकर कोई दस्तावेज नहीं हुआ था। उसने यह भी नकारा कि अक्टूबर 2015 में उमेश ने उसे या उसके पिता को अपॉइंटमेंट अथवा ज्वाइनिंग लेटर दिया था।
बचाव पक्ष के एडवोकेट दीक्षित अरोड़ा ने अदालत के समक्ष दलील दी कि अभियोजन के मुख्य गवाहों की गवाही ही आरोपी को मामले से जोड़ने के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराती। अदालत ने रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का मूल्यांकन करते हुए पाया कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं किया जा सका।
अदालत ने कहा कि अभियोजन के साक्ष्य से उमेश कुमार को कथित रकम लेने, दस्तावेज तैयार करने या उनका इस्तेमाल करने से जोड़ने वाला पर्याप्त साक्ष्य सामने नहीं आया। गवाहों के बयानों में भी आरोपी की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विरोधाभास सामने आए। ऐसे में संदेह का लाभ आरोपी को दिया गया।
अदालत ने उमेश कुमार को आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत सभी आरोपों से बरी कर दिया। उसके बेल और श्योरिटी बॉन्ड डिस्चार्ज कर दिए गए। केस प्रॉपर्टी को अपील की अवधि समाप्त होने के बाद नियमों के अनुसार निपटाने के निर्देश दिए गए।
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
क्या असफलता की ओर अग्रसर हो रही 'रामायण', त्योहारों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर टिकने की चुनौती
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
इस बार 'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
'ओम: चैप्टर 1' में आईपीएस अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बोलीं-राजकुमार सर हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अवनि लेखरा: पैरालंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
दीपोत्सव की भव्यता के साक्षी बने कलाकार, श्रद्धालु बोले- अयोध्या में दिखा संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम

वायुसेना प्रमुख पहुंचे अग्रिम मोर्चे पर, जवानों और अग्निवीरवायु के साथ मनाई दीपावली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 08/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope