• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

"आप" नेता हरदीप सिंह बुटेरला द्वारा 'सतलुज' फ़िल्म पर लगी रोक की निंदा की

AAP leader Hardeep Singh Buterla condemns the ban on the film Satluj - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरदीप सिंह बुटेरला ने मानवाधिकार कार्यकर्ता शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी फ़िल्म 'सतलुज' को ज़ी-5 प्लेटफ़ॉर्म से हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है और भाजपा के इस कदम को शर्मनाक बताया है। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए "आप" नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि इस कदम से पंजाब और पंजाबियत के प्रति भाजपा का असली चेहरा सभी के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ तो भाजपा विधान सभा चुनावों को देखते हुए लोगों के मन में पार्टी के प्रति दूरियां कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ़ ऐसे फ़ैसले लेकर दूरियां बढ़ा रही है। भाजपा को इसका खामियाजा आने वाले विधान सभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि फ़िल्म पर रोक लगने के बाद लोगों की इसमें दिलचस्पी बढ़ गई है और पूरे पंजाब में सोशल मीडिया पर यह फ़िल्म शेयर की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी' जैसी फ़िल्मों को बिना किसी रोक-टोक के प्रमोट किया जाता है, लेकिन जब कोई फ़िल्म पंजाब में हुए अत्याचारों पर सवाल उठाती है, तो उसे गायब कर दिया जाता है।
"आप" नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने मांग की कि भाई जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी फ़िल्म 'सतलुज' को बिना किसी देरी के बहाल किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP leader Hardeep Singh Buterla condemns the ban on the film Satluj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hardeep singh butrela, aap chandigarh, satluj film, jaswant singh khalra, zee5, punjab news, aap, bjp, ott, human rights, punjab politics, film controversy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved