• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आम आदमी पार्टी ने पार्षदों को पढ़ाया एकता-अनुशासन का पाठ, भाजपा में गईं पार्षदों की वापसी का भरोसा

Aam Aadmi Party Teaches Councillors a Lesson in Unity and Discipline - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) से दो पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी डैमेज कंट्रोल मोड में आ गई है। शेष पार्षदों को एकजुट बनाए रखने की चुनौती को देखते हुए पार्टी ने रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को आप की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्षदों को एकता, अनुशासन और वफादारी का पाठ पढ़ाया गया। बैठक में भरोसा दिलाया गया कि भाजपा में गई दोनों पार्षदों की पार्टी में वापसी कराई जाएगी और इस दिशा में प्रयास भी शुरू हो चुके हैं। बैठक में दिल्ली से आप के चंडीगढ़ प्रभारी विधायक जरनैल सिंह और संदीप वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने पार्षदों पर नजर रखने के साथ-साथ उन्हें चंडीगढ़ से बाहर भेजने की रणनीति पर भी विचार किया है, ताकि किसी तरह की टूट-फूट रोकी जा सके। सोमवार, 30 जनवरी को होने वाली नगर निगम की वर्ष की अंतिम सदन बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा विपक्षी पार्षदों पर पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। ऐसे में यह बैठक सभी दलों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही अंदरूनी असमंजस से जूझ रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा भी पूरी तरह सतर्क है और यदि जरूरत पड़ी तो ‘रिज़र्व’ में रखे गए पार्षदों को भी पार्टी में शामिल कराया जा सकता है। भाजपा की नई पार्षद सुमन शर्मा और पूनम को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
वहीं कांग्रेस के लिए भी स्थिति सहज नहीं है। एक पार्षद के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा है। पार्टी को आशंका है कि 2022 और 2023 में अपनाई गई चुनाव बहिष्कार की नीति दिसंबर 2026 के नगर निगम चुनावों में भारी पड़ सकती है। एक सांसद और छह पार्षदों के सहारे मेयर पद हासिल करना कठिन नजर आ रहा है, वहीं यह भी स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा पार्षद अंत तक पार्टी के साथ बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कांग्रेस की सबसे वरिष्ठ पार्षद भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aam Aadmi Party Teaches Councillors a Lesson in Unity and Discipline
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh news, aam aadmi party, bjp, congress, municipal corporation, councillor defection, political crisis, chandigarh politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved