• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी नाबालिग को 20 साल की सजा

A minor convicted of raping an eight-year-old girl has been sentenced to 20 years in prison. - Chandigarh UT News in Hindi

वारदात के समय उम्र 16 साल आठ महीने थी, कानूनन बालिग मानकर चला मुकदमा, 50 हजार जुर्माना, पीड़िता को चार लाख रुपये मुआवजा चंडीगढ़। आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक नाबालिग को जिला अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। वारदात के समय दोषी की उम्र 16 साल आठ महीने थी। ऐसे में अदालत ने उसे कानूनन बालिग मानते हुए उसके खिलाफ मुकदमा चलाया और उसी आधार पर उसे सजा सुनाई। अदालत ने पीड़िता को चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का भी फैसला सुनाया है।
केस के मुताबिक पुलिस को मनीमाजरा सिविल अस्पताल से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पेट में दर्द होने के कारण बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि एक नाबालिग लड़के ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोषी उसके पड़ोस में रहता था। वह किसी बहाने से बच्ची को छत पर लेकर गया और इसके बाद खुद भी वहां पहुंच गया। छत पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A minor convicted of raping an eight-year-old girl has been sentenced to 20 years in prison.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor convicted, raping, eight-year-old girl, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved