• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाईकोर्ट : पंजाब और हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर निकली भर्ती, 26 मई से होंगे आवेदन

High Court: Recruitment Announced for 1,265 Clerk Posts in Punjab and Haryana; Applications to Begin on May 26 - Chandigarh UT News in Hindi

करियर डेस्क। चंडीगढ़ युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की अच्छा अवसर आया है, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का ऐलान कर दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 23 जून 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
आवेदन करने के लिए क्या है योग्यताः
क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। 10th लेवल पर हिंदी या संस्कृत विषय या 12th/B.A./Μ.Α. में हिंदी सब्जेक्ट पढ़ा हो। कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (Word Processing and Spread Sheets) होनी चाहिए। एक जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।
आवेदन शुल्कः
इस भर्ती में आवेदन के लिए हरियाणा राज्य के SC(DSC)/ SC (OSC)/ BC-A/ BC-B/ ESM/ EWS वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 710 रुपये जमा करना होगा। अन्य सभी वर्ग से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 1200 रुपये एवं महिला उम्मीदवारों को 875 रुपये का भुगतान करना होगा। हरियाणा राज्य के पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
चयन प्रक्रियाः
इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) से होकर गुजरना होगा। इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) में भाग लेना होगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-High Court: Recruitment Announced for 1,265 Clerk Posts in Punjab and Haryana; Applications to Begin on May 26
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, career desk, punjab and haryana high court, clerk recruitment, government jobs, recruitment notification, online application, subordinate courts haryana, job vacancies, sssc recruitment, career news in hindi, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved