• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनिष्ट निवारण केवल सत्प्रवृत्ति संवर्धन और दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन से ही संभव : डॉ. चिन्मय पंड्या

Eliminating evil is possible only by fostering good tendencies and eliminating bad tendencies: Dr. Chinmay Pandya - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। लिबड़ा ऑर्चिडस, दारा स्टूडियो मोहाली में आयोजित पंजाब और चंडीगढ़ के गायत्री कार्यकर्ता सम्मेलन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व और भारत अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक संकटों का सामना कर रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आए भयंकर बाढ़, पहाड़ों के दरकने की घटनाओं और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का जिम्मेदार केवल और केवल मानव की दुष्प्रवृत्तियां हैं। डॉ. पंड्या ने बताया कि मानव ने ही पर्यावरण और समाज में असंतुलन उत्पन्न किया है, जिसके प्रतिफल स्वरूप अनेक देशों में युद्ध, बारूदी विस्फोट, रोग और जलवायु परिवर्तन जैसे संकट उत्पन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन अनिष्ट परिस्थितियों से निपटने और समाज में सच्ची स्थिरता लाने के लिए सत्प्रवृत्तियों को बढ़ावा देना और दुष्प्रवृत्तियों का उन्मूलन करना आवश्यक है। यही मार्ग समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का मूल आधार है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और प्रज्ञा परिवारों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि यह समय युग परिवर्तन का है। युग निर्माण की योजना में अवतारी सत्ताएं मनुष्य को मार्गदर्शन देने के लिए अवतरित हुई हैं। इसी कड़ी में वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने 1926 में बसंत पर्व के दिन मानव कल्याण के लिए अखंड ज्योति स्थापित की। उन्होंने व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण पर जोर देते हुए सत्प्रवृत्तियों के विकास के लिए व्यापक अभियान आरंभ किया।
डॉ. पंड्या ने सम्मेलन में बताया कि वर्ष 2026 से 2032 तक के छह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण माने गए हैं। वर्ष 2026 में तीन प्रमुख कार्यक्रम होंगे:
बसंत पर्व 1926 से प्रज्वलित अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष का आयोजन हरिद्वार में चार दिवसीय कार्यक्रम के रूप में।
परम वंदनीय माता जी, भगवती देवी शर्मा, की जन्म शताब्दी वर्ष का आयोजन जिसमें देश-विदेश से लाखों लोग सम्मिलित होंगे।
2026 से 2032 तक पूरे देश में अनेक जन-जागरण कार्यक्रम एवं अखंड ज्योति कलश यात्राओं का आयोजन।
डॉ. पंड्या ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर सामाजिक बुराईयों का उन्मूलन करें, सत्प्रवृत्तियों का प्रचार करें और गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक सोच और सत्कर्म से ही समाज में स्थायित्व और शांति स्थापित की जा सकती है।
सम्मेलन में पंजाब, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों के हजारों कार्यकर्ताओं और प्रज्ञा परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की भविष्य की रूपरेखा, जन-जागरण अभियान और आगामी कलश यात्राओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और केंद्रीय संदेश के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eliminating evil is possible only by fostering good tendencies and eliminating bad tendencies: Dr. Chinmay Pandya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, mohali, punjab, gayatri workers conference, dev sanskriti university, shantikunj, haridwar, vice chancellor dr chinmay pandya\r\n, news in hindi, latest news in hindi, news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved