सिवान। बिहार के सिवान जिले से शुक्रवार सुबह एक बडा हादसा हुआ है। जिले के कचहरी स्टेशन के पास दाहा नदी पर बने पुल पर ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हसना गांव के रहने वाले थे। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वजह घना कुहासा बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिवान जिले के करबला स्थित मजार से आज सुबह कुछ लोग कचहरी स्टेशन जा रहे थे। इसी क्रम में रेल लाइन पार करते हुए आ रही ट्रेन पर किसी की नजर नहीं पड़ी और तेज गति से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोग कट गए सभी मृतक गोपालगंज के रहने वाले हैं। घटना के बाद डीएम ने कहा कि घायलों के बेहतर इलाज के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची हुई है। माना जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से लोग आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए। फिलहाल पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचे गई है। सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope