• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में डकैती के विरोध में 5 को गोली मारी

5 fired in protest against robbery in Bihar - Siwan News in Hindi

सीवान। बिहार के सीवान जिले के एम.एच नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक घर में डकैती के विरोध में पांच लोगों को गोली मार दी गई। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, रात लगभग दो बजे गोपी पतिया गांव में आठ डकैत अजीत सिंह के घर में घुस गए और लूट-पाट करने लगे। इस दौरान घरवालों ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कई ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। डकैत खुद को घिरते देखकर गोलीबारी करने लगे, जिसमें पांच लोगों को गोली लग गई।

एम.एच. नगर के थाना प्रभारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर से बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। डकैत अपने साथ आभूषण और नकदी लूटकर ले गए हैं। पुलिस डकैतों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 fired in protest against robbery in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protest, robbery, bihar, सीवान, बिहार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, siwan news, siwan news in hindi, real time siwan city news, real time news, siwan news khas khabar, siwan news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved