• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, हथियार बरामद

Wanted Criminal Injured in Encounter with Police in Sitamarhi, Bihar; Weapons Recovered - Sitamarhi News in Hindi

सीतामढ़ी । बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया। इस घटना के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को मध्यरात्रि विशेष कार्य बल बिहार एवं सीतामढ़ी जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वांछित अपराधी शांतनु कुमार बेलसंड थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चंदौली बस स्टैंड के समीप पहुंचा है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान वांछित अपराधी ने पुलिस को देखते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शांतनु कुमार गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने तत्काल घायल अपराधी को हिरासत में ले लिया और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल तथा तीन खोखा बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शांतनु पर बेलसंड थाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या कर मूर्ति चोरी करने तथा रवि सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या सहित हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों का आरोप है। पुलिस इसकी पिछले कई महीनों से तलाश कर रही थी।
बता दें कि बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बुधवार की देर रात भी पटना में पुलिस और आपराधिक गिरोह के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया था। यह घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला में घटी थी। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात राकेश कुमार घायल हो गया। अपराधी के पैर में गोली लगी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wanted Criminal Injured in Encounter with Police in Sitamarhi, Bihar; Weapons Recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sitamarhi, bihar, encounter, criminal, crime news in hindi, crime news, sitamarhi news, sitamarhi news in hindi, real time sitamarhi city news, real time news, sitamarhi news khas khabar, sitamarhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved