सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन की पार्टी की खुशी मातम में बदल गई जब खुशी में चलाई जा रही गोली नृत्य कर रही नर्तकी को जा लगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गोली लगने से नर्तकी घायल हो गई।
पुलिस के मुताबिक, कौपा गांव में श्याम किशोर पांडेय के पोते का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस मौके पर अखंड कीर्तन और प्रीतिभोज के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
देर रात को जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य हो रहा था, तभी लोग खुशी में फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली नृत्य कर रही नर्तकी को जा लगी।
गोली लगने से अफरा तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नर्तकी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
(आईएएनएस)
बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल
पश्चिम बंगाल: युवती का आरोप 'आईआईएम कैंपस में हुआ यौन उत्पीड़न', पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली: कालकाजी में फायरिंग की कॉल और गोली लगने की सूचना, घायल युवकों ने बयान देने से किया इनकार
Daily Horoscope