• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : वाहन तेज चलाने से रोका तो मार दी गोली, मौत

Bihar: When stopped from speeding, shot, died - Sasaram News in Hindi

सासाराम। बिहार के रोहतास जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने से मना करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामला इंद्रहिया गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव में एक शादी थी और बारात द्वार लगने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच, गांव के एक-दो युवक सड़क पर तेज गति से कार चलाने लगे। गांव के ही युवक धर्मराज राम ने दुर्घटना की आशंका को लेकर कार चला रहे युवकों से कार धीरे चलाने की गुजारिश की। कार चलाने वाले युवकों को यह नसीहत नागवार गुजरी और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कार चला रहे युवक ने धर्मराज को गोली मार दी। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सासाराम सदर के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: When stopped from speeding, shot, died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, crime news in hindi, crime news, sasaram news, sasaram news in hindi, real time sasaram city news, real time news, sasaram news khas khabar, sasaram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved