गौरतलब है कि उनकी पत्नी बबुनी देवी की भी उम्र सौ साल हो गई है। दोनों ने
साल 1941 में शादी की थी और अब उनकी शादी को करीब 78 वर्ष हो गए हैं।
उन्होंने अपनी नियमित दिनचर्या को संयमित बताते हुए कहा कि वे आज भी सुबह
चार बजे उठते हैं और दैनिक नित्यक्रिया से निवृत्त होकर साढ़े चार बजे
टहलने निकल जाते हैं। ये भी पढ़ें - यहां कब्र के नीचे सपरिवार रहते हैं, जानिए क्यों ....
लगभग एक घंटा नियमित टहलते हैं। सुबह सात बजे से अपने
कार्यालय में बैठ मुवक्किलों का कार्य शुरू कर देते हैं और 10 बजे कचहरी
के लिए निकल जाते हैं। शाम चार बजे वे घर लौटते हैं। इस उम्र में भी वे
बिना चश्मा के भी पढ़ लेते हैं और उनकी श्रवण-शक्ति भी पूरी तरह ठीक है।
सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।
वकील सिंह के पौत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने आईएएनएस को बताया,
बाबा की सीख से ही हम सभी परिवार आगे बढ़े हैं। परिवार में किसी के बीच
किसी तरह का भेदभाव नहीं रहता, जिससे संबंधों की डोर और मजबूत होती है।
बाबा के अनुशासन के विषय में पूछने पर इतना कहते हैं कि आज भी हममें से
किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं की कि कोई उनके सामने कुछ ज्यादा बोल सके।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope