• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कहा- 'जनसुराज' चुनाव लड़ेगा या नहीं अक्टूबर तक निर्णय

Prashant Kishor indicated to contest the election, said- Whether Jansuraj will contest the election or not, the decision will be taken by October - Samastipur News in Hindi

समस्तीपुर। चर्चित चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने बुधवार को चुनाव लड़ने के संकेत देते हुए कहा कि जन सुराज चुनाव लड़ेगा या नहीं इस पर अक्टूबर तक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान लोगों के सुझाव आए हैं कि पूरी पदयात्रा खत्म करने में 2 से 3 साल लग जाएंगे। जिन जिलों में पदयात्रा खत्म हो चुकी है और संगठन बन गया है, उन जिलों में जन सुराज को राजनीतिक रूप दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि यह संभव है कि अगले 2 से 3 महीने में जिन जिले में पदयात्रा समाप्त हो चुकी है, जहां संगठन बन गया है और लोग जन सुराज से जुड़ गए हैं, वहां लोग मिलकर यह निर्णय ले सकते हैं कि लोग चुनाव लड़ेंगे।
प्रशांत किशोर ने साफ किया कि जनसुराज में चुनाव लड़ने के दो तरीके हो सकते हैं कि कोई निर्दलीय को मदद की जाए या जन सुराज पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाए। अब इसका रूप क्या होगा ये अक्टूबर के आसपास निर्णय होने की संभावना है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि बिहार में जाति एक बड़ी सच्चाई है। लेकिन, बिहार में जाति उतनी ही बड़ी सच्चाई है, जितना कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि हर आदमी बिहार में जाति पर वोट कर रहा है, ये सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि एक जिले में पदयात्रा खत्म होने में 50 से 60 दिन लग रहा है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prashant Kishor indicated to contest the election, said- Whether Jansuraj will contest the election or not, the decision will be taken by October
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samastipur, election strategist, jansuraj padyatra, prashant kishor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, samastipur news, samastipur news in hindi, real time samastipur city news, real time news, samastipur news khas khabar, samastipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved