• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं : प्रशांत किशोर

No need to take Tejashwi Yadav seriously: Prashant Kishor - Samastipur News in Hindi

समस्तीपुर। चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी जनसुराज यात्रा के जरिए बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं। यात्रा के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे किशोर ने गुरुवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। जिनके मां-बाबू 15 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, उन्होेंने एक रोजगार तो दिया नहीं।
किशोर ने कहा कि तेजस्वी ने सरकार में आते ही कहा था कि हम जब सरकार में आएंगे तो पहली कैबिनेट में पहले सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी दे देंगे। ये तेजस्वी की अज्ञानता को दिखाता है कि यदि आप 10 लाख नौकरी दे रहे हैं तो पहली कैबिनेट में एक सिग्नेचर करके कैसे 10 लाख नौकरियां दे देंगे?
तेजस्वी ने चुनाव-प्रचार के दौरान पूरे बिहार में घूम-घूमकर लोगों से कहा था कि पहली ही कैबिनेट में पहला ही सिग्नेचर करेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरियां मिल जाएंगी।
उन्होंने सवाल पूछा कि कैबिनेट की बैठक ही नहीं हो रही या कलम की स्याही सूख गई है? अगर आप मुख्यमंत्री के लड़के होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाएं हैं तो आपको कलम चलाना कितना आता होगा, इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बिहार के युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने भी पिछले साल 15 अगस्त को गांधी मैदान में कहा था कि अगले एक साल में 10 लाख नौकरी देंगे।
उन्होंने कहा कि भरी दुपहरी में नीतीश कुमार बिहार के लोगों के आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No need to take Tejashwi Yadav seriously: Prashant Kishor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, samastipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, samastipur news, samastipur news in hindi, real time samastipur city news, real time news, samastipur news khas khabar, samastipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved