समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है, जहां चाचा पर अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले की एक प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि छौड़ी गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी शुक्रवार की दोपहर अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी उसी गांव में रहने वाले उसके चाचा घर में पहुंचे और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
महिला थाना की प्रभारी नीलिमा कुमारी ने बताया कि पीडि़ता के बयान पर महिला थाना में दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद पीडि़ता की स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
(आईएएनएस)
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
गोवा में 14 लाख रुपए की नशीली दवाओं के साथ एक शख्स गिरफ्तार
दिल्ली में पति और ससुराल वालों ने मिलकर महिला की हत्या की
Daily Horoscope