• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : पशु व्यापारी की हत्या, 5 लाख लूटे

Cattle trader shot dead in Bihar - Samastipur News in Hindi

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक पशु व्यापारी से पांच लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। विभूतिपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जरूआ गांव के रहने वाले मोहम्मद मुमताज कुरैशी अपने एक मित्र मोहम्मद नसीम के साथ पशुओं की खरीददारी करने बछवाड़ा की ओर जा रहे थे कि तभी गंगौली मंदा चौर गांव के पास पहले से घात लगाए पांच-छह की संख्या में बदमाशों ने उन्हें रोककर हथियार के बल पर पांच लाख रुपये लूट लिए और गोली मारकर हत्या कर दी। नसीम किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरर हो गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मुमताज अक्सर विभूतिपुर पशु खरीदने जाते रहते थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cattle trader shot dead in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cattle trader, shot, bihar, loot, murder, crime news in hindi, crime news, samastipur news, samastipur news in hindi, real time samastipur city news, real time news, samastipur news khas khabar, samastipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved