• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होली के हुड़दंग में भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडों से हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Two parties clashed in the uproar of Holi, there was a fight with sticks, video viral - Saharsa News in Hindi

सहरसा। होली के जश्न के बीच बिहार के सहरसा जिले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला नवहट्टा प्रखंड के डरहार थाना क्षेत्र का है, जहां डरहार चौक पर होली खेलने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि लाठियां चलने लगीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बरहारा गांव की ओर से आ रहा एक बाइक सवार युवक डरहार चौक पर रुका और अपनी बाइक का साइलेंसर खोलकर तेज आवाज निकालने लगा। जब स्थानीय लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका, तो युवक नहीं माना और और भी तेज आवाज करने लगा। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। थाना प्रभारी बोले- अब तक नहीं मिला आवेदन
इस मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इस मामले में डरहार थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि डरहार चौक पर दो गुटों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई है। घटना में डरहार और बरहारा गांव के लोग शामिल थे। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two parties clashed in the uproar of Holi, there was a fight with sticks, video viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saharsa, holi, fight, dispute\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved