• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कीडजी स्कूल की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Saharsa. Grand cultural program on the second anniversary of Kidzee School - Saharsa News in Hindi

सहरसा। शहर के बटराहा स्थित कीडजी स्कूल ने अपनी द्वितीय वर्षगांठ पर प्रेक्षागृह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएसएमई के सीईओ अजय कुमार ठाकुर (मुंबई), विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, एस.आर. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. गौतम झा, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, व्यवस्थापक रमन झा एवं स्कूल निदेशक इंजीनियर पम्मी गौतम झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें बच्चों के प्रदर्शन की सराहना सभी अतिथियों ने की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. अजय सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कीडजी स्कूल की लर्निंग प्रक्रिया सराहनीय है और इस तरह के स्कूल हर मोहल्ले में होने चाहिए। व्यवस्थापक रमन झा ने विद्यालय की प्रगति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए प्रयास अब सार्थक परिणाम दे रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों के नृत्य की कोरियोग्राफी डांस ग्रुप के नवीन सिंह राजपूत द्वारा की गई, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saharsa. Grand cultural program on the second anniversary of Kidzee School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saharsa, grand cultural, program, anniversary, kidzee school, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved