• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहरसा: पारिवारिक विवाद में गोली मारकर 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

Saharsa : 55-year-old man shot dead in family dispute - Saharsa News in Hindi

सहरसा। जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के गोरपारा गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान 55 वर्षीय महेश्वर झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक हाल ही में दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। जानकारी के अनुसार, बीती रात हमलावरों ने महेश्वर झा को निशाना बनाते हुए उनके सिर और पैर में ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच को आगे बढ़ाने के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की तहकीकात कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saharsa : 55-year-old man shot dead in family dispute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saharsa, 55-year-old man, shot, dead, family dispute, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved