• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहरसा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, उमड़ी भारी भीड़

NDA workers conference in Saharsa, huge crowd gathered - Saharsa News in Hindi

सहरसा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सहरसा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। स्थानीय स्टेडियम परिसर में हुए इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार, स्थानीय भाजपा विधायक आलोक रंजन झा, जदयू विधायक गूँजेश्वर साह सहित एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव में "वोटकटवा पार्टियों" से सतर्क रहें।
जायसवाल ने दावा किया कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए दोबारा सत्ता में लौटेगा और 225 से भी अधिक सीटें जीतेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NDA workers conference in Saharsa, huge crowd gathered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nda, workers, conference, saharsa, huge, crowd, gathered, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved