• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहरसा में बालू गिट्टी व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Miscreants shot sand-gravel businessman in Saharsa, condition critical - Saharsa News in Hindi

सहरसा। सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने एक बालू-गिट्टी व्यवसायी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी श्यामल किशोर यादव को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव की है, जहां रहने वाले श्यामल यादव हाल ही में बालू-गिट्टी के कारोबार से जुड़े थे। पीड़ित के मुताबिक, देर रात जब वह अपने डिपो से घर लौट रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर उनके पीठ में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि पुराने व्यवसायी, जिनका कारोबार मंदा हो गया था, ने रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। श्यामल यादव ने बताया कि वे पिछले छह महीने से इस व्यवसाय में हैं, जबकि पूर्व में इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने प्रतिस्पर्धा के कारण नाराज होकर हमला करवाया।
पुलिस को प्रारंभिक जांच में संजय और अरुण नामक दो व्यक्तियों पर संदेह है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Miscreants shot sand-gravel businessman in Saharsa, condition critical
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: miscreants, shot, sand-gravel, businessman, saharsa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved