• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई : विदेशी शराब के साथ पांच कारोबारी गिरफ्तार

Major action of Central Prohibition Department: Five businessmen arrested with foreign liquor - Saharsa News in Hindi

सहरसा। मध्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र के बटराहा रेलवे वॉशिंग फिट के सामने गुप्त सूचना के आधार पर मध निषेध विभाग और उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी की और विदेशी शराब कारोबारियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने 72 बोतल 750 ML वाली कुल 54 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके अलावा, एक ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। मध निषेध विभाग ने इस मामले में प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि बटराहा रेलवे वॉशिंग फिट के सामने से छापेमारी कर 72 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई और पांच शराब कारोबारी गिरफ्तार किए गए। इस अभियान में मध निषेध विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार, ASI अविनाश कुमार, सिपाही दिलीप कुमार और अन्य उत्पाद विभाग के पुलिस बल शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major action of Central Prohibition Department: Five businessmen arrested with foreign liquor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major, action, central prohibition, department, five, businessmen, arrested, foreign liquor, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved