• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहरसा में बकरी को लेकर हुए विवाद में मारपीट, मां-बेटी घायल

Fight over goat dispute in Saharsa, mother and daughter injured - Saharsa News in Hindi

डेरहार थाना में दिया गया आवेदन, न्याय की लगाई गुहार सहरसा। जिले के डेरहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव वार्ड संख्या 4 में बकरी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में मां-बेटी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज के लिए नवहट्टा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान फुलेश्वरी देवी और उनकी बेटी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। पीड़ित महिलाओं ने डेरहार थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
फुलेश्वरी देवी ने आरोप लगाया है कि लालो यादव की बकरी ने उनके आंगन में रखी तोरी की फसल खा ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो लालो यादव, दिपो यादव, संजन देवी और कुमा देवी ने उन पर हमला कर दिया। जब उनकी बेटी उन्हें बचाने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
फुलेश्वरी देवी के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके हाथ से चांदी का बाला निकाल लिया गया और उनके पास रखे 25 हजार रुपये भी छीन लिए गए। घटना के बाद उन्होंने और उनकी बेटी ने नवहट्टा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया और फिर डेरहार थाना में लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fight over goat dispute in Saharsa, mother and daughter injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fight, over, goat dispute, saharsa, mother, daughter, injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved