रोहतास। सासाराम के नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद मनोज कुमार के स्वागत में टी पार्टी के दौरान चुनाव में पैसे के विवाद को लेकर चाय पार्टी के दौरान ही दो पक्ष लड़ पड़े। सांसद हाथ जोड़ते रहे लेकिन, उनके पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
दरअसल, वायरल वीडियो में सासाराम के कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता डांक्टर जावेद अख्तर साहब के बंगले की है। यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि सासाराम के नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार के पहली आगमन पर स्वागत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जावेद अख्तर के सासाराम बंगले पर चाय पार्टी का आयोजन किया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस चाय पार्टी के बीच कांग्रेस नेताओं की चर्चा शुरू हुई तो लोकसभा चुनाव के दौरान पैसे की लेनदेन की हिसाब शुरू हो गई। कुछ लोगों के पास चुनाव के बीच पैसे नहीं पहुंचे थे। उसकी नाराजगी भी बयां करने लगे। शायद उन्हें सांसद के समक्ष यह चाय की चर्चा के दौरान का यही समय उचित लगा।
लोगों में चर्चा है कि जिस वक्त लेन-देन की चर्चा शुरू हुई, उस वक्त बढ़ते तापमान के बीच चाय का भी तापमान काफी तेज था। जिसके उबाल से कांग्रेस के नेताओं में झगड़ा की वीडियो वायरल हो गया। खैर, मामला जो भी हो। लेकिन यह बात स्पष्ट हो गया कि लोकसभा चुनाव के बीच रोकड़ की हिसाब किताब के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं कि नोंक झोंक इलाके में चर्चा बनी हुई है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
हम भूख से मर जाएंगे, हमारे ऊपर लटके पानी के बम को निष्क्रिय करना होगा : पाक सीनेटर
जापान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अटूट समर्थन की पुष्टि की
Daily Horoscope