• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, हमारे लोकतंत्र पर बुद्ध के आदर्शों का गहरा प्रभाव

president ram nath kovind participates in 50th anniversaty-programm of rajgir world peace stupa - Rajgir News in Hindi

राजगीर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को यहां कहा कि हमारे लोकतंत्र पर बुद्ध के आदर्शों और प्रतीक का गहरा प्रभाव पड़ा है। राष्ट्रपति राजगीर की रत्नागिरी पहाड़ी के शिखर पर स्थित विश्व शांति स्तूप के 50वें वार्षिकोत्सव के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा "हम समाज को बदलने वाले आध्यात्मिक क्रांतियों की एक पवित्र भूमि पर इकट्ठे हुए हैं।" उन्होंने बोधगया, राजगीर, पाटलिपुत्र और नालंदा की चर्चा करते हुए कहा कि ये स्थान परिवर्तनों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, "हमारे लोकतंत्र पर बौद्ध धर्म के आदर्शो और प्रतीकों का गहरा प्रभाव पड़ा है। प्राचीन काल में बुद्ध के संदेश और अनुयायी एशिया के अधिकांश हिस्सों में फैले थे।"
इस समारोह में 13 देशों के करीब 300 विदेशी मेहमान भी पहुंचे हैं।
इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद पटना हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-president ram nath kovind participates in 50th anniversaty-programm of rajgir world peace stupa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president ram nath kovind, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rajgir news, rajgir news in hindi, real time rajgir city news, real time news, rajgir news khas khabar, rajgir news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved