• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं, आरएसएस का मुखौटा है - लालू प्रसाद

Now the time has come for Narendra Modi  government to go - Lalu Prasad Yadav - Purnia News in Hindi

पूर्णिया । RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू ने कहा कि अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है । लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुखौटा है।
उन्होंने भाजपा को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।
उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस बात काफी खुशी है कि पूर्णिया में महागठबंधन के सभी दलों के लोग एक मंच पर नजर आए। यही एकजुटता इस बात को प्रमाणित करता है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पूरी तरह से तैयार है।
लालू ने कहा कि साल 2014 के चुनाव में ही उन्होंने कहा था कि अगले चुनाव में भारत रहेगा या टूटेगा। आठ साल के बाद देश की जो हालत हो गई है उसे सभी लोग देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरएसएस जो चाह रही है वही नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश टुकड़े-टुकड़े होने की कगार पर पहुंच चुका है।
देश की तानाशाह सरकार के कारण गरीबी चरम पर पहुंच गया है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और किसी का सम्मान नहीं बचा है।
लालू ने सभी दलों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। सभी एकजुट रहेंगे तो किसी में हिम्मत नहीं है कि वह देश को तोड़ सके लेकिन अगर कमजोर पड़ गए तो देश नहीं बचेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में आरएसएस के रथ को रोकने का काम हमने किया था। बिहार जब-जब करवट बदलता है तो इसका असर देश के ऊपर होता है।
उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश एक हो गए हैं और कोई भी किसी तरह के भ्रम में नहीं रहे, हमारा गठबंधन विचारधारा का है। हमने हमेशा साथ रहने का संकल्प लिया है और देश और लोकतंत्र बचेगा तभी कोई भी दल राजनीति कर सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now the time has come for Narendra Modi government to go - Lalu Prasad Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, lalu prasad yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, purnia news, purnia news in hindi, real time purnia city news, real time news, purnia news khas khabar, purnia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved