• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्णिया में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में बीमा भारती ने दाखिल किया नामांकन, पप्पू यादव बोले- गुरुवार को नामांकन...

Bima Bharti filed nomination in the presence of Tejashwi Yadav in Purnia Pappu Yadav said Nomination on Thursday - Purnia News in Hindi

पूर्णिया। बिहार की सबसे चर्चित लोकसभा सीट पूर्णिया से बुधवार को पूर्व मंत्री बीमा भारती ने बतौर राजद प्रत्याशी नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को नामांकन भरने की बात कही है। जदयू से हाल में ही राजद में शामिल हुईं बीमा भारती ने नामांकन का पर्चा भरने के बाद कहा कि पूर्णिया की जनता की सेवा को लेकर वह चुनाव मैदान में उतरी हैं। यहां कई समस्याएं हैं, जिनका वह निराकरण करेंगी। नामांकन के बाद बीमा भारती सीधे रंगभूमि मैदान पहुंची, जहां महागठबंधन द्वारा आयोजित एक सभा में सम्मिलित हुईं। इस जनसभा को राजद के नेता तेजस्वी यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी भी संबोधित करेंगे।
इस चुनाव में कांग्रेस, राजद और वामपंथी दल एक गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पूर्णिया की तस्वीर बदली हुई है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे हैं।
पप्पू यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा प्रणाम पूर्णिया सलाम पूर्णिया जोहार पूर्णिया कल जन नामांकन है। सब आशीष देने आएं। पूर्णिया के सम्मान में, आपके आशीर्वाद से पप्पू यादव मैदान में। प्रणाम पूर्णिया से कुछ लोग इतना चिढ़े हैं, उसका अपमान करने के लिए कुछ भी करेंगे। मेरी मां पूर्णिया 26 अप्रैल को उनका जमानत ज़ब्त कर जवाब देगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bima Bharti filed nomination in the presence of Tejashwi Yadav in Purnia Pappu Yadav said Nomination on Thursday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bima bharti, nomination, tejashwi yadav, purnia, pappu yadav, nomination, \r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, purnia news, purnia news in hindi, real time purnia city news, real time news, purnia news khas khabar, purnia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved