• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीमा भारती ने किया पूर्णिया सीट पर राजद की टिकट से चुनाव लड़ने का दावा, पप्पू यादव पर संशय

Bima Bharti claims to contest Purnia seat on RJD ticket doubt on Pappu Yadav - Purnia News in Hindi

पूर्णिया। एक ओर जहां महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है, वहीं बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने बुधवार को दावा किया है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुनाव चिन्ह प्रदान किया है। पूर्णिया में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बीमा भारती ने दावा करते हुए कहा कि राजद ने उनको टिकट दिया है और तीन अप्रैल को वो नामांकन करेंगी। उन्होंने कहा कि यहां उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। पूर्व सांसद पप्पू यादव की पूर्णिया से दावेदारी को लेकर भारती ने कहा कि वे हमारे अभिभावक हैं और हमें जीताने का प्रयास करेंगे। बीमा भारती हाल में ही जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुई थी। इधर, पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी पूर्णिया पर दावेदारी ठोंकी है। यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी का हाल ही में कांग्रेस में विलय कर दिया था। बताया जाता है कि कांग्रेस पूर्णिया से पप्पू यादव को चुनाव लड़ाना चाहती है। बीमा भारती की इस घोषणा के बाद पूर्णिया सीट भी राजद और कांग्रेस के बीच फंस गई है। इससे पहले औरंगाबाद को लेकर भी दोनों दल आमने-सामने आ गए थे। सूत्रों के मुताबिक, राजद यहां अपने उम्मीदवार को सिंबल दे चुकी है, जिसे लेकर कांग्रेस नाराज है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bima Bharti claims to contest Purnia seat on RJD ticket doubt on Pappu Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bima bharti, purnia seat, rjd ticket, pappu yadav, ‌ bihar, election2024, rjd, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, purnia news, purnia news in hindi, real time purnia city news, real time news, purnia news khas khabar, purnia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved