• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मातम में बदला शादी का माहौल, संगीत कार्यक्रम में चली गोली, 2 की मौत

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के रघुवंशनगर सहायक थाना क्षेत्र में शादी की खुशी गम में तबदील हो गई, जब शादी के एक दिन पहले संगीत कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मटियानी गांव निवासी रंधीर कुमार की शादी आज (बुधवार) होने वाली थी। इससे पहले मंगलवार की रात घर में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान इस खुशी के मौके पर हवा में गोली चलाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गलत दिशा में गोली चलने से वहां मौजूद दो लोगों को गोली लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। रघुवंशनगर सहायक थाना के प्रभारी श्याम कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान साहेब कुमार (15) और आशीष कुमार (17) के रूप में की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 dead in Celebratory firing at Marriage in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebratory firing at marriage, celebratory firing at pornia marriage, 2 dead in celebratory firing at pornia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, purnia news, purnia news in hindi, real time purnia city news, real time news, purnia news khas khabar, purnia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved